“कटनी : मेयर इन काउंसिल की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय”

कटनी (23 अक्टूबर) नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी की अध्यक्षता में आयोजित मेयर इन काउंसिल की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा कर सर्वसम्मति से अनुशंसा प्रदान की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी प्रस्ताव आगामी परिषद बैठक में स्वीकृति हेतु प्रस्तुत किए जाएंगे।

बैठक में मेयर इन काउंसिल सदस्य डॉ. रमेश सोनी, सुरेन्द्र गुप्ता, सुभाष शिब्बू साहू, जयनारायण निषाद, गोविंद चावला, श्रीमती बीना संजू बनर्जी, सुमन राजू माखीजा, तुलसा गुलाब बेन, निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

जीएसटी 2.0 रिफॉर्म्स पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित

सहायक लेखापाल श्रीकांत तिवारी ने बताया कि केंद्र सरकार के नेतृत्व में वस्तु एवं सेवा कर (GST) में किए गए ऐतिहासिक सुधारों से आमजन, व्यापारियों और उद्योगों को बड़ी राहत मिली है।

इससे “एक राष्ट्र, एक कर, एक बाजार” की दिशा में देश और अधिक सशक्त हुआ है। पारदर्शी और सरल कर प्रणाली से आर्थिक गतिविधियों में तेजी आने के साथ ही राज्यों और नगरीय निकायों के राजस्व में वृद्धि की संभावना भी बढ़ी है।

सभी सदस्यों ने इस ऐतिहासिक सुधार का समर्थन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा प्रस्ताव को परिषद के समक्ष स्वीकृति हेतु रखने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया।

आत्मनिर्भर भारत संकल्प को मिली स्वीकृति

राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक एवं सिटी मिशन मैनेजर ने बताया कि डे-एनयूएलएम योजना के तहत महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

खादी वस्त्र, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, आचार-पापड़, बरी, मसाले, बांस उत्पाद आदि निर्माण व विक्रय से महिलाएं आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर हैं।

महापौर ने कहा कि स्वदेशी उत्पादों को अपनाने से न केवल स्थानीय उद्योग और कारीगरों को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि आत्मनिर्भर निकाय की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
इस प्रस्ताव को भी सर्वसम्मति से अनुमोदित कर परिषद के समक्ष रखने का निर्णय लिया गया।

शहर विकास और जनसुविधाओं पर चर्चा

बैठक में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने नगर के सुगम आवागमन हेतु सड़कों की गड्ढा-मरम्मत, आगामी शीत ऋतु के लिए अलाव व्यवस्था, अधोसंरचना विकास, सफाई व्यवस्था, सीवर लाइन विस्तार उपरांत सड़क रेस्टोरेशन, स्वसहायता समूहों की कार्यप्रणाली और आवारा मवेशियों पर नियंत्रण जैसे विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने सभी विभागीय अधिकारियों को इन विषयों पर त्वरित और प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रभारी कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा, राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक, स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी, सहायक लेखापाल श्रीकांत तिवारी, सिटी मैनेजर यश रजक, निगम सचिव पारसनाथ प्रजापति, गिरिराज पाठक सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING