
न्यूज़ वॉइस ऑफ़ इंडिया
कटनी। उपनगरीय क्षेत्र न्यू कटनी जंक्शन स्थित शासकीय माध्यमिक शाला में दो वर्षीय एस.एम.सी. चुनाव शांतिपूर्ण और सहयोगात्मक माहौल में सम्पन्न हुए। इस चुनाव में खिरवा निवासी अखिलेश मौर्य को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई, वे निर्विरोध चुने गए।
चुनाव पर्यवेक्षक राकेश द्विवेदी ने जानकारी दी कि पूरी प्रक्रिया शासन की गाइडलाइन के अनुरूप शालीनता से सम्पन्न की गई। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर रोशन नगर निवासी श्रीमती चांदनी अहिरवार को सर्वसम्मति से चुना गया।
इसके अलावा कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों का चयन लॉटरी सिस्टम के माध्यम से किया गया। इनमें प्रमुख रूप से विकास मिश्रा, अवधेश प्रसाद, अजय गोंड़, प्रदीप चौधरी, पीयूष, कन्छेदीलाल, श्रीमती सुनीता, दुर्गा, रेशमा, मुस्कान, अनीता और सावित्री पटेल शामिल हैं।
निर्वाचन प्रक्रिया क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती फमीदा आफताब चोखे भाई जान, वरिष्ठ शिक्षक मार्तण्ड सिंह राजपूत, श्रीमती निधि पटेरिया, शाला की प्रधानाध्यापक श्रीमती कविता जैन और चुनाव व्यवस्थापक श्रीमती मोहना जरगर सोनी के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई।
इस चुनाव की सबसे खास बात यह रही कि इस बार किसी प्रकार की खींचतान या विवाद सामने नहीं आया। पूरी प्रक्रिया परिवारिक और सहयोगात्मक वातावरण में सम्पन्न हुई और निर्विरोध कार्यकारिणी का गठन किया गया।







