“कटनी शहर में बढ़ रहा नशा व चाकूबाजी का आतंक” भाजपा किसान मोर्चा के इंद्रेश मिश्रा ने सौंपा ज्ञापन, की सख्त कार्रवाई की मांग

 

न्यूज़ वॉइस ऑफ इंडिया

कटनी।शहर में लगातार बढ़ती चाकूबाजी और नशे की घटनाओं ने आम नागरिकों की नींद उड़ा दी है। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि लोग अब खुद को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। इसी गंभीर मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, जिला कटनी ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।

जिला मंत्री इंद्रेश मिश्रा ने ज्ञापन में कहा— नाबालिग और असामाजिक तत्व खुलेआम गलियों और सड़कों पर चाकूबाजी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
शहर में नशे का कारोबार तेजी से फैल रहा है, जिससे युवाओं का भविष्य अंधकार की ओर जा रहा है।
स्टेशन रोड, नाईट्रोजन गली, चूड़ामणि चौराहा और आसपास के क्षेत्र नशे व अपराध का अड्डा बन चुके हैं।

ज्ञापन में प्रमुख मांगें:

नशे और चाकूबाजी में लिप्त असामाजिक तत्वों पर विशेष अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई हो। संदिग्ध क्षेत्रों में पुलिस गश्त और निगरानी बढ़ाई जाए। स्कूल–कॉलेजों के आसपास नशे की रोकथाम के लिए पुलिस की तैनाती हो। युवाओं को नशे से बचाने हेतु जागरूकता अभियान चलाया जाए।

किसान मोर्चा ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो जनआक्रोश भड़क सकता है।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING