“पंचायत में भ्रष्टाचार की पोल खोलता वायरल वीडियो” “पौनिया पंचायत में निर्माण शुरू होते ही विवाद फाउंडेशन में दरारें, ग्रामीणों ने उठाए सवाल”

कटनी। ग्राम पंचायत पौनिया में निर्माणाधीन नवीन बिल्डिंग का काम शुरू होते ही विवादों में आ गया है। फाउंडेशन डालने और शुरुआती दीवारें खड़ी करने के कुछ ही समय बाद उनमें गहरी दरारें पड़ गईं। ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों का कहना है कि घटिया सामग्री और अधिकारियों-ठेकेदारों की मिलीभगत से जनता के पैसे की खुली लूट हो रही है।

गांव के रामलाल विश्वकर्मा ने कहा— “अभी तो सिर्फ नींव और दीवारें बनी हैं, और ये हाल है। पूरी बिल्डिंग बनी तो क्या होगा? यह जनता के पैसे का दुरुपयोग है।”

गुणवत्ता पर उठे सवाल, कमीशनखोरी का खेल

ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में नियमों की अनदेखी कर घटिया सामग्री का उपयोग हो रहा है। श्यामवती बाई ने नाराजगी जताई— “अधिकारी और ठेकेदार मिलकर जनता के पैसे को लूट रहे हैं। योजनाएं कागजों पर तो बड़ी-बड़ी दिखती हैं, लेकिन असल में भ्रष्टाचार का जरिया हैं।”

स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि निर्माण में कमीशनखोरी का खेल चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक, ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारी आपस में मिलकर गुणवत्ता को दरकिनार कर लाभ कमाने पर फोकस कर रहे हैं।

जिम्मेदार कौन? ग्रामीणों की चेतावनी

जिला प्रशासन और संबंधित विभाग ने अभी तक इस मामले पर कोई ठोस जवाब नहीं दिया है। ग्रामीणों की मांग है कि निर्माण की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए।

कटनी जिले में पहले भी कई निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार की शिकायतें सामने आ चुकी हैं—जैसे छोटी पौड़ी खुर्द की नाली निर्माण और फॉरेस्टर प्ले ग्राउंड की बिल्डिंग का मामला।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर निर्माण की गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करेंगे। यह मामला एक बार फिर शासन की योजनाओं की पारदर्शिता और जवाबदेही पर सवाल खड़ा करता है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING