दिल्ली एयरपोर्ट से दबोचा गया कटनी का मोस्ट वांटेड सटोरिया – हत्या की साजिश में था फरार!

कटनी।कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के फरार आरोपी और कुख्यात क्रिकेट सटोरिया विनय वीरवानी को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले 6 महीनों से पुलिस को चकमा देकर फरार था और एक बार फिर दुबई भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन लुकआउट नोटिस के चलते एयरपोर्ट पर दबोच लिया गया।

 

पुलिस टीम सोमवार को दिल्ली रवाना हुई और एयरपोर्ट की सुरक्षा एजेंसियों से विनय वीरवानी को अपनी अभिरक्षा में लेकर कटनी लेकर आई मंगलवार सुबह उसे जिला अस्पताल ले जाकर मेडिकल परीक्षण करवाया गया और फिर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लेने की बात की जा राजी है।

दरअसल, 30 जनवरी 2025 की रात गुरुनानक वार्ड स्थित डॉक्टर पाल गली में युवा व्यवसायी राकेश उर्फ रॉकी मोटवानी पर हमला हुआ था। रॉकी पर विनय वीरवानी के इशारे पर राहुल बिहारी, करन बिहारी, केतु उर्फ नीरज रजक सहित कई आरोपियों ने जानलेवा हमला किया था।
इस हमले में रॉकी गंभीर रूप से घायल हो गया था। मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास की धाराओं में केस दर्ज किया था।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन ने आरोपियों की गिरफ्तारी में सहयोग करने वालों के लिए 10 हजार का इनाम घोषित किया था, जिसे बाद में बढ़ाकर 20 हजार रुपए कर दिया गया।

इस मामले में पहले ही राहुल बिहारी, अरमान द्विवेदी, नीरज रजक और शहबाज खान को गिरफ्तार किया जा चुका है। लेकिन मुख्य साजिशकर्ता विनय वीरवानी अब तक फरार था, जिसे अब पकड़ा गया है।

कोतवाली टीआई अजय सिंह के अनुसार, पुलिस अब रिमांड के दौरान उससे इस मामले की पूरी साजिश और अन्य साथियों की जानकारी लेने की कोशिश करेगी।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING