कैमोर ACC सीमेंट प्लांट में मजदूर की संदिग्ध मौत पर बवाल, शव रखकर प्रदर्शन, प्रबंधन नदारद

कटनी/कैमोर। उद्योग नगरी कैमोर स्थित अडानी ACC सीमेंट प्लांट में कार्यरत मजदूर राम बिहारी की मौत के बाद परिसर में जमकर हंगामा खड़ा हो गया। आक्रोशित ठेकेदार मजदूरों ने प्लांट के मुख्य गेट के बाहर शव रखकर काम बंद कर दिया और आर्थिक सहायता व परिजन को नौकरी की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

प्रदर्शन के दौरान मजदूरों की बढ़ती भीड़ और तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए SDOP, SDM सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति संभाली। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम के बीच अडानी ACC सीमेंट प्रबंधन का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी सामने नहीं आया, जिससे मजदूरों में आक्रोश और अधिक बढ़ गया।

मृतक मजदूर राम बिहारी के परिजनों का आरोप है कि उन्हें अब तक किसी भी प्रकार की आर्थिक सहायता या आश्वासन नहीं मिला है। उन्होंने कंपनी प्रबंधन से मुआवजा व परिजन को स्थाई नौकरी देने की मांग की है।

प्रदर्शनकारी मजदूरों का कहना है कि जब तक परिजनों को न्याय नहीं मिलेगा, वे शव को नहीं हटाएंगे और प्रदर्शन जारी रहेगा। बतादे कि घंटो  प्रदर्शन कारियो द्वारा फैक्ट्री के गेट पर मृतक का शव रख प्रदर्शन किया गया।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING