
कटनी। स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के धरवारा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां कक्षा 9वीं में पढ़ने वाली 15 वर्षीय किशोरी ने अज्ञात कारणों से ज़हरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। बुधवार शाम ज़हर खाने के बाद गुरुवार सुबह उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।
परिजनों द्वारा पूछे जाने पर छात्रा ने ज़हरीला पदार्थ खाने की बात कबूली, जिसके बाद उसे तत्काल जिला अस्पताल कटनी ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया, लेकिन तेवरी पहुँचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई।
परिजन
शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पीएम हाउस भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किशोरी ने यह कदम भूलवश उठाया या उसके पीछे कोई गंभीर कारण है। पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।







