मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया लघु उद्योग भारती के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन… प्रदेश के औद्योगिक विषयों पर दिया शीघ्र निराकरण का आश्वासन”

भोपाल- सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के अखिल भारतीय संगठन लघु उद्योग भारती प्रतिनिधि मंडल द्वारा भोपाल मुख्यमंत्री आवास पर म.प्र. के एमएसएमई मंत्री चैतन्य काश्यप के साथ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मुलाकात कर संगठन के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन कराया गया.मुख्यमंत्री द्वारा प्रतिवर्ष प्रतिपदा पर कैलेंडर प्रकाशित करने पर संगठन की सराहना की गयी.

इस मुलाकात में संगठन द्वारा सर्वप्रथम मुख्यमंत्री का ग्लोबल इन्वेस्टर सबमिट में 18 नवीन पॉलिसी जारी करने के लिये आभार व्यक्त किया.विशेष रूप से एमएसएमई पॉलिसी में सोलर एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं को जोड़ने के लिए संगठन प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया गया इस दौरान उद्योग संबंधी विभिन्न विषय जिसमें शासकीय औद्योगिक क्षेत्र में लगने वाले दोहराकर, बैंक लोन पर अधिक स्टांप ड्यूटी, प्रदेश के बाहर राहर पर मंडी टैक्स, पुराने उद्योगों को सोलर पर सब्सिडी, राइस मिल को पिछले 2 वर्षों से बकाया मिलिंग राशि का भुगतान, FIR NOC के सरलीकरण जैसे अनेक विषयों को रखा गया प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा यह माना कि मंडी टैक्स का विषय जो पूर्व से उनके संज्ञान में कटनी विधायक संदीप जयसवाल एवं लघु उद्योग भारती द्वारा अनेकों बार रखा गया है उस पर त्वरित राहत मिलनी चाहिए और सम्बंधित अधिकारी को त्वरित इस विषय मे आदेश जारी करने का निर्देश दिया गया. इसके साथ ही अन्य विषयों पर शीघ्र ही अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक कर निराकरण का संगठन को आश्वासन दिया गया।

प्रतिनिधि मंडल में मोजूद पूर्व अखिल भारतीय अध्यक्ष जितेंद्र गुप्त भोपाल, प्रदेश महामंत्री अरुण सोनी कटनी , प्रदेश कोषाध्यक्ष अरविंद मनोहर काले भोपाल, प्रदेश महिला प्रभारी श्रीमती सीमा मिश्रा धामनोद, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष विनोद नायर भोपाल की उपस्थिति रही।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“विंध्य-बुंदेलखंड को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात! सतना-देवेंद्रनगर और रीवा-चुरहट रेलखंड का उद्घाटन, सीधी को पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ने का अवसर” 1,943 करोड़ से अधिक की लागत से तैयार दोनों रेलखंडों से विकास को मिलेगी रफ्तार | देवेंद्रनगर-चुरहट यात्री ट्रेन को दिखाई रेल मंत्री ने हरी झंडी”

“विंध्य-बुंदेलखंड को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात! सतना-देवेंद्रनगर और रीवा-चुरहट रेलखंड का उद्घाटन, सीधी को पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ने का अवसर” 1,943 करोड़ से अधिक की लागत से तैयार दोनों रेलखंडों से विकास को मिलेगी रफ्तार | देवेंद्रनगर-चुरहट यात्री ट्रेन को दिखाई रेल मंत्री ने हरी झंडी”

SANSKRITIIAS , IAS COACHING