निशा कुंजु को नई दिल्ली में भारतीय जीव जन्‍तु कल्याण बोर्ड के जीवदया पुरस्कार प्राप्त

मुंबई।मुंबई की पशु कल्याण एवम पर्यावरण संरक्षण कार्यकर्ता निशा सुब्रमण्यन कुंजु को प्रोफेसर एस.पी. सिंह बघेल, राज्य मंत्री, मत्स्य पालन, पशुपालन, डेयरी और जॉर्ज कुरियन राज्य मंत्री पंचायती राज, अल्पसंख्यक कार्य, मत्स्य पालन, पशुपालन डेयरी एवम अलका उपाध्याय सचिव भारत सरकार के पशुपालन विभाग के हाथों से नई दिल्ली के विज्ञान भवन में भारतीय जीव जन्‍तु कल्याण बोर्ड के जीवदया पुरस्कार व्यक्तिगत श्रेणी से सम्मानित किया गया।

निशा महाराष्ट्र प्राणी कल्याण कायदा संनियंत्रण समिती की मानद पशु कल्याण अधिकारी, अम्मा केअर फाऊंडेशन (एसीएफ) एवम प्लाण्ट एण्ड एनिमल वेल्फेअर सोसायटी – मुंबई (पॉज – मुंबई) की सह संस्थापक और इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर एनिमल प्रोटेक्शन (ओआयपीए) की महाराष्ट्र राज्य अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि हैं।

उन्हें पशु कल्याण और पशु क्रूरता की रोकथाम के क्षेत्र में उनकी २८ वर्षों की सेवा के लिए यह पुरस्कार दिया गया।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING