एलएनटी कंपनी के अधिकारियों की मनमानी सड़कों के, धूल के गुब्बार के बीच वाहन चलाते हुए राहगीर हो रहे परेशान, रेलवे अधिकारियों का इस पर नहीं..ध्यान 

कटनी। रेलवे के रास्ते से आना-जाना यात्रियों के अलावा रेलवे मार्ग से निकलने वाले नागरिकों का जीना हो रहा दुभर वही बात करे तो इस पर रेलवे के जिम्मेदार अधिकारी अपनी आंखों पर सब देखते हुए भी पट्टी बांधकर बैठे हुए है इस विकट समस्या पर रेलवे की जिम्मेदार भी अंजान बने हुए।

बहरहाल इस संबंध में रास्ते से गुजरने वाले नागरिकों ने बताया रेलवे के ग्रेड सेपरेटर का निर्माण करने वाली इरकान व एलएंडटी कंपनी की मनमानी शहर में बढ़ती जा रही है और बिना लोगों को सहूलियत दिए किए जा रहे कार्य से जनता परेशान हो रही है कटनी पहुंच रहे यात्रियों के अलावा शहर की जनता भी इस धूल से परेशान होने मजबूर है। इनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की वजह से सड़क पर धूल का गुब्बार बन रहा है। बारिश के समय लोग कीचड़ व दलदल से परेशानी उठाई ¹तो अब धूल से परेशान हो रहे हैं। सबसे ज्यादा धूल  बाबाघाट से मंगलनगर और मूंगाबाई कालोनी पहुंच मार्ग पर उड़ रही है। और इरकान व एलएंडटी के अधिकारी अपने एसी लगे वाहनों से यहां से गुजरते हैं लेकिन उनको जनता की परेशानी दिखाई नहीं दे रही। यहां तक की रेलवे के जिमेदार अधिकारी कई बार इस मार्ग से गुजरते है वही राहगीरों ने इन अधिकारियों से आग्रह भी किया कि कम से कम दिन में दो से तीन बार पानी का छिड़काव करा दिया करें। लेकिन इस और किसी ने जेहमत नहीं उठाई विगत दिनों पूर्व ग्रेट सेपरेटर का निरीक्षण करने रेलवे जीएम एवम डीआरएम स्वयं यहां पहुंचे थे लेकिन उन्होंने भी इस बात को लेकर किसी तरह के कोई निर्देश नही दिए जिससे सड़क की धूल से लोगो को परेशानी ना हो वही बात करे तो स्थानीय रेलवे के जिमेदार अधिकारियों के कानों में इस समस्या को लेकर जू तक नहीं रेंग रही है। उधर दूसरी तरफ स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी लोगों की पीड़ा दिखाई नहीं दे रही है। लोग वोट देकर विधायक,पंच, सरपंच एवम पार्षद बनाते है कि जनप्रतिनिधि बनकर उनकी समस्या की ओर ध्यान देंगे लेकिन लोगों की यह अपेक्षा भी धूमिल हो रही है। धूल से सने मार्गों का ध्यान राहगीरों ने विधायक, महापौर, पार्षद, कलेक्टर व नगर निगम आयुक्त की ओर आकर्षित कराते हुए सड़क पर पानी का छिड़काव कराने की मांग की लेकिन पानी का छिड़काव कर कुछ समय के लिए राहत जरूर दे दी जाती है और फिर वही हालात बनते हैं बात करें तो कटनी के प्लेटफार्म नंबर 5 के पीछे स्टेशन पहुंच मार्ग की हालत भी खस्ता है एक बड़ा वाहन गुजरने से रास्ते से निकल रहे नागरिक धूल के गुब्बार से सन जाते है। और लोग कोसते हुए नजर आते है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING