
छतरपुर। पुलिस द्वारा जिले के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत गुम/अपहृत हुए बालक बालिकाओं एवं गुम होने व्यक्तियों की तलाश कर दस्तयाबी की जा रही है। परिजनों को सुरक्षित सुपुर्द किया जा रहा है। साथ ही उत्तर प्रदेश, बिहार सहित अन्य राज्यों एवं जिलों के व्यक्ति, बालक, बालिकाएं एवं मानसिक विक्षिप्त, घायल जो गुम होकर छतरपुर जिले में मिलते हैं, संबंधित थाने की पुलिस से संपर्क कर सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाया जा रहा है। वर्ष 2024 में 250 से अधिक नाबालिक बालक बालिका (रजिस्टर्ड रिपोर्ट) की दस्तयाबी की गई है। बाजार, धार्मिक स्थल सहित अन्य स्थानों से गुम हुए सैकड़ो शिशु, बालक, बालिकाएं एवं अन्य की दस्तयाबी कुछ घंटे में की गई है। थाना गोयरा क्षेत्र अंतर्गत एक बालिका बिना बताए घर से कहीं चली गई थी,जिस पर भारतीय दंड संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध हुआ था। थाना गोयरा पुलिस द्वारा बालिका को तलाश कर सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किया गया। नव वर्ष के अवसर पर बालिका की दस्तयाबी पर परिजनों द्वारा प्रसन्न होकर पुलिस का आभार जताया गया।उक्त कार्यवाही में एसडीओपी लवकुश नगर नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोयरा उप निरीक्षक संजय पांडेय, महिला पुलिस अधिकारी उप निरीक्षक मीना खरे चौकी प्रभारी अक्टोहा, सहायक उप निरीक्षक उमेश सिंह, सोहन सैयाम, प्रधान आरक्षक राजेंद्र रावत, ज्ञान प्रकाश, महिला आरक्षक नेहा रघुवंशी, प्रियंका, आरक्षक संजीव जाटव की भूमिका रही।
राहुल रैकवार व्यूरो चीफ
के साथ कैमरा मेन विकास रैकवार






