शहर की शांति भंग नहीं होने देंगे, तेज आवाज़ वाले साइलेंसर के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई थाना माधवनगर पुलिस ने तेज साइलेंसर बजाने और आमजन को परेशान करने वाले वाहन चालक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वाहन जब्त कर काटा चालान 

कटनी।माधवनगर थाना क्षेत्र में एक युवक बुलेट मोटरसाइकिल से तेज आवाज वाला साइलेंसर बजाकर लोगों को परेशान कर रहा था। सोमवार की शाम थाना प्रभारी अनूप सिंह ठाकुर अपनी टीम के साथ गश्त पर थे, तभी उन्होंने युवक को मुख्य चौक पर तेज साइलेंसर बजाते हुए देखा। पुलिस टीम ने तुरंत उसका पीछा किया और मोटरसाइकिल के कागजात की जांच कर उसे चेतावनी दी।

थाना प्रभारी ने युवक को इस तरह के असामाजिक कृत्य के लिए कड़ी फटकार लगाते हुए मोटरसाइकिल को मौके पर ही जब्त कर , मोटर वीकल अधिनियम के तहत उसका चालान काटा गया। साथ ही पुलिस ने हिदायत देते हुए कहा तेज साइलेंसर और पटाखा जैसी आवाज वाले उपकरणों का उपयोग करना गैरकानूनी है। आमजन को परेशान करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कार्यवाही में भूमिका रही अनूप सिंह ठाकुर – निरीक्षक, थाना प्रभारी, माधवनगर, प्रधान आरक्षक आशीष श्रीवास, आरक्षक चालक ओम शिव तिवारी , आरक्षक उमाकांत तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“विंध्य-बुंदेलखंड को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात! सतना-देवेंद्रनगर और रीवा-चुरहट रेलखंड का उद्घाटन, सीधी को पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ने का अवसर” 1,943 करोड़ से अधिक की लागत से तैयार दोनों रेलखंडों से विकास को मिलेगी रफ्तार | देवेंद्रनगर-चुरहट यात्री ट्रेन को दिखाई रेल मंत्री ने हरी झंडी”