थाना रंगनाथ नगर पुलिस की तत्परता से घर से बिना बताए निकले 17 वर्षीय बालक को महाराष्ट्र के नासिक से किया दस्तयाब…. “परिजनों को किया सुपुर्द…, परिजनों के चेहरे में आई खुशी

कटनी। जयप्रकाश साहू उर्फ भोला पिता कपूरचंद साहू उम्र 45 साल निवासी खेरमाई के पीछे लखेरा विवेकानंद वार्ड द्वारा रंगनाथ नगर थाना आकार रिपोर्ट लेख कराई गई कि उसका 17 वर्षीय पुत्र दिनांक 22/09/24 को 16/30 बजे से लापता है। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी उप निरीक्षक नवीन नामदेव ने कटनी , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक कटनी के संज्ञान में मामले को लाया गया जिस पर पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत रंजन के मिले निर्देश पर थाना प्रभारी रंगनाथ नगर द्वारा तुरंत एक टीम को गठित कर शहर के विभिन्न स्थानो हेतु रवाना किया गया इस दौरान कड़ी मशक्कत के बाद पता चला कि उक्त 17 वर्षीय बालक नासिक महाराष्ट्र स्टेशन पर है। तत्काल टीम को नासिक भेजा गया जिसे नासिक महाराष्ट्र से दस्तयाब कर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया। इस दौरान बालक के परिजनों में खुशी व्याप्त थी तथा परिजन और स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस की तत्परता की सराहना भी की गई ।

उक्त घटना मामले में- थाना प्रभारी उपनिरीक्षक नवीन नामदेव , उप निरी. दिनेश तिवारी सहायक उप निरीक्षक विनोद चौधरी, सहायक उप निरीक्षक श्याम बिहारी तिवारी,महिला आरक्षक रुचिका अग्रहरि की सराहनीय भूमिका रही ।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“बायपास पर बड़ा सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस और डंफर में जोरदार टक्कर, 50 से ज्यादा यात्री बाल-बाल बचे…पंसौरा ग्राम पंचायत के पास देर रात हुआ हादसा, बस का हिस्सा क्षतिग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित” 

“जूनियर अधिवक्ता संघ कटनी के 10 वर्ष पूर्ण, सम्मान समारोह व विचार गोष्ठी में गूंजे युवा वकीलों के हितों के मुद्दे….नई कार्यकारिणी का गठन, यश खरे बने सचिव; वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने दिया मार्गदर्शन” 