
कटनी। सोमवार 23 सितंबर को निगमायुक्त शिशिर गेमावत ने पुरैनी स्थित ट्रांसपोर्ट नगर और जगन्नाथ चौक से घंटाघर रोड का औचक निरीक्षण किया इस दौरान निगमायुक्त श्री गेमावत ने ट्रांसपोर्ट नगर में सभी व्यवस्थाओ को बारीकी से देखा जिसमे प्रकाश, सफ़ाई, सड़क, का जायज़ा लिया साथ ही नगर निगम के सभी संबंधित अधिकारियों को सारी व्यवस्थाएँ दुरुस्त करने हेतु निर्देश दिया गया। इसके अलावा ट्रांसपोर्ट नगर प्रवेश मार्ग से अव्यवस्थित ठेले, टपरे हटाते हुए अधूरी रोड को बनाये जाने प्रस्ताव तैयार करने हेतु निर्देशत किया गया।
बतादे कि कम ट्रांसपोर्टर्स के द्वारा निर्माण कार्य कराये जाने पर निगमायुक्त श्री गेमावत द्वारा नाराज़गी भी व्यक्त की गई वहा मोजूद ट्रांसपोर्टर्स से चर्चा करते हुए ट्रांसपोर्ट नगर से ही अपना व्यवसाय को जारी रखने एवं शहर में यातायात व्यवस्थाओं में सुधार लाने और नगर विकास में सहयोग करने हेतु कहा गया साथ ही जगन्नाथ चौक से घंटाघर रोड से अस्थाई अतिक्रमण हटाते हुए चालानी कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए गए।
निगमायुक्त श्री गेमावत द्वारा जगन्नाथ चौक से घंटाघर रोड का भी निरीक्षण किया गया जिस पर अवैध रूप से खड़े ट्रक एवम अन्य वाहनों पर चालानी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए इसके साथ ही नगर निगम द्वारा सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने हेतु निर्देशित किया गया।
इस दौरान उपायुक्त पी.के अहिरवार कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा,राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक उपयंत्री अश्वनी पांडेय,विक्रांत ब्राह्मण,शैलेंद्र प्यासी,मृदुल श्रीवास्तव, स्वच्छता निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौके में उपस्थित रहे।






