इनामी आरोपी को कुठला पुलिस ने किया गिरफ्तार विगत पांच साल से था फरार आरोपी ने छत्तीसगढ़ के व्यक्ति से की थी 5 लाख रुपये की धोखाधड़ी

कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन द्वारा अपराध समीक्षा बैठक में लंबी अवधि से लंबित चल रहे 420 भादवि. के मामलों का जल्द निराकरण किए जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। वरिष्ट अधिकारीयो के निर्देशों के अनुरूप थाना प्रभारी कुठला निरी. अभिषेक चौबे द्वारा लंबे समय से लंबित चल रहे अपराधों की समीक्षा कर ऐसे आरोपीयो की तलाश हेतु पतासाजी करते हुए पांच साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है।

बतादे की थाना कुठला में वर्ष 2019 में नमन जैन पिता स्व. योगेश जैन निवासी थना जिला धमतरी छत्तीशगढ़ द्वारा थाना कुठला मे जड़ी बूटी का लालच देकर एवम षड़यंत्र कर बैग में रखे नगदी पाँच लाख रुपये ठग लेने हेतु रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसकी रिपोर्ट पर अप.क्र. 764/2019 धारा 420,120 बी भादवि का पंजीबद्ध किया एवम थाना कुठला पुलिस द्वारा विवेचना में लिया गया। पुलिस विवेचना के दौरान आरोपी 1. दद्दू सिंह पारधी पिता केसरी सिंह पारधी उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम हरदुआ मैदान टेकरी थाना रीठी हाल ग्राम परसवारा थाना शाहनगर जिला पन्ना, 2. धनपत राम उर्फ बैधराज उर्फ जयपाल दन्ता पिता भजो दन्ता रावत उम्र 49 वर्ष निवासी इन्दा पुजारी पुरा थाना इन्दा जिला गरियाबन्द छत्तीशगढ़, 3. अग्रवाल पारधी उर्फ सुरपाल पारधी पित स्व. सीनियर पारधी उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम बूढ़ा थाना रीठी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया तथा मामले के फरार आरोपी 1-वीरसिंह पारधी निवासी ग्राम खडौला थाना कुठला, 2-राजसी पारधी निवासी ग्राम खडौला थाना कुठला, 3- आरन पारधी निवासी ग्राम खडौला थाना कुठला की तलाश की जा रही थी जो  फरार चल रहा था आरोपी की तलाश हेतु कटनी पुलिस अधीक्षक ने 2000 रुपये की ईनाम की उदघोषणा थी ।

थाना प्रभारी कुठला अभिसेख चौबे के मार्गदर्शन में एक टीम तैयार की गई उक्त टीम के द्वारा फरार आरोपी वीर सिंह पारधी निवासी खड़ौड़ा थाना कुठला को पकड़ा गया इस पूरे मामले के फरार आरोपी की मुखबिर तंत्र लगाकर तलाश की गई और मामले में फरार आरोपी वीर सिंह पारधी पिता कण्डल पारधी उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम बूड़ा थाना रीठी हाल ग्राम परसवारा थाना शाहनगर जिला पन्ना (म.प्र.) को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

जिसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया और न्यायालय द्वारा आरोपी को जेल दाखिल किया गया है।

विशेष भूमिकाः- थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अभिषेक चौबे, सउनि तीरथ प्रसाद तेकाम, सउनि मनसुख लाल साहू, प्रधान आरक्षक केशव मिश्रा, रामेश्वर सिंह, अजय यादव, आरक्षक बालकृष्ण तिवारी व अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING