मुख्यमंत्री डॉ. यादव 20 जुलाई को जबलपुर में आरआईसी का करेंगे शुभारंभ रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में 3500 से अधिक निवेशक होंगे शामिल संतुलित एवं समतापूर्ण विकास को मिलेगा बढ़ावा म.प्र. की निवेश क्षमताओं से रू-ब-रू होंगे निवेशक

नरसिंहपुर।18 जुलाई 2024. मध्यप्रदेश में संतुलित और समतापूर्ण विकास की यात्रा आगे बढ़ाते हुए, राज्य सरकार शनिवार 20 जुलाई 2024 को सुबह 09:00 बजे से संस्कारधानी-जबलपुर में “नेताजी सुभाष चंद्र बोस सांस्कृतिक और सूचना केंद्र” में अपना दूसरा रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव (क्षेत्रीय उद्योग सम्मेलन) आयोजित कर रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव क्षेत्रीय उद्योग सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे। इस सम्मेलन का उद्देश्य क्षेत्रीय क्षमता का दोहन कर औद्योगिक विकास में असमानताओं को दूर करना है। नवाचारी सम्मेलन का उद्देश्य प्रमुख बाजारों से निवेशकों को एक साथ लाकर, सार्थक चर्चा करके सहयोग को बढ़ावा देना है। सम्मेलन में प्रमुख उद्योगपतियों, विभिन्न उद्योग संघों के प्रतिनिधियों, नौकरशाहों और प्रमुख विदेशी प्रतिनिधियों सहित 3500 से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव के पूर्व जबलपुर संभाग के शेष जिलों जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, मंडला, डिंडोरी के उद्योगपतियों से चर्चा की।

नरसिंहपुर जिले के उद्यो‍गपति अनमोल जैन संचालक मेसर्स एग्रो ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्कूलों और कॉलेजों में विद्यार्थियों को बिजनेस मार्गदर्शन की जानकारी प्रदान की जाये। साथ ही बैंकिंग सेक्टर के बारे में भी फायनेंसियल जानकारी दी जाये, जिससे कि उन्हें इस क्षेत्र के बारे में पता चल सके। वीसी के माध्यम से सुजल अग्रवाल ने बताया कि वे दाल मिल का संचालन करते हैं। कच्चा उत्पाद प्रदेश से अन्य राज्यों में जाता है और फिर वह तैयार होकर पुन: प्रदेश में आता है। उद्योगपतियों के हितों को ध्यान में रखते हुए इस टैक्स पर छूट मिलनी चाहिये। यहां स्थानीय वीसी कक्ष में मौजूद उद्योगपतियों ने इस आयोजन के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव को बधाई दी।

स्थानीय वीसी कक्ष नरसिंहपुर में कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले, अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“विंध्य-बुंदेलखंड को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात! सतना-देवेंद्रनगर और रीवा-चुरहट रेलखंड का उद्घाटन, सीधी को पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ने का अवसर” 1,943 करोड़ से अधिक की लागत से तैयार दोनों रेलखंडों से विकास को मिलेगी रफ्तार | देवेंद्रनगर-चुरहट यात्री ट्रेन को दिखाई रेल मंत्री ने हरी झंडी”

“विंध्य-बुंदेलखंड को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात! सतना-देवेंद्रनगर और रीवा-चुरहट रेलखंड का उद्घाटन, सीधी को पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ने का अवसर” 1,943 करोड़ से अधिक की लागत से तैयार दोनों रेलखंडों से विकास को मिलेगी रफ्तार | देवेंद्रनगर-चुरहट यात्री ट्रेन को दिखाई रेल मंत्री ने हरी झंडी”

SANSKRITIIAS , IAS COACHING