वैलवेदर इंटरनेशनल स्कूल प्रबंधन की विस्तृत जांच हेतु तीन सदस्यीय जांच समिति गठित जांच समिति 10 दिन में देगी प्रतिवेदन

कटनी।कलेक्टर अवि प्रसाद की अध्यक्षता में विगत दिनों आयोजित जिला समिति की बैठक में वैलवेदर इंटरनेशनल स्कूल कटनी के ‌विरूद्ध शिकायत की जांच हेतु गठित समिति द्वारा प्रस्तुत प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में शाला प्रबंधन द्वारा नियम व निर्देशों के विपरीत कृत्य करने पर शिकायत की विस्तृत व गहन जांच हेतु तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है।

 

जांच समिति में बी ई ओ विजयराघवगढ़ आनन कोरी, सहायक संचालक शिक्षा राजेश अग्रहरि और प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहाड़ी निवार आलोक पाठक को शामिल किया गया है।

यह जांच समिति वैलवेदर इंटरनेशनल स्कूल प्रबंधन द्वारा मध्यप्रदेश निजी विद्यालय फीस तथा संबंधित विषयों का विनियमन अधिनियम एवं निर्देशों के उल्लंघन की तथ्यात्मक जांच कर 10 दिन के भीतर जिला समिति के समक्ष प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगी।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING