
मध्य प्रदेश के धार जिले में प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा आज धार जिले में प्रवास पर रहेंगे। उपमुख्यमंत्री आज भाजपा के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी,जिला प्रभारी श्याम बंसल,विधायक नीना वर्मा,कालू सिंह ठाकुर,प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल,भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सावित्री ठाकुर सहित भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।
उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा तय कार्यक्रम अनुसार आज सुबह इंदौर से प्रस्थान कर जिले की औद्योगिक नगरी पीथमपुर के इंडोरमा क्षेत्र धाकड़ होटल में सुबह 11 बजे धार विधानसभा क्षेत्र के तीन मंडलो के अपेक्षित कार्यकताओं की बैठक को संबोधित करेंगे। दोपहर 1 बजे भाजपा जिला कार्यालय में जनजाति के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होंगे। तथा शाम 4 बजे प्रबुद्धजन सम्मेलन शगुन गार्डन आश्रम रोड़ धार एवं वही पर शाम 6 बजे होली मिलन समारोह व कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित होंगे। रात्रि 7 बजे लोकसभा चुनाव निमित केंद्रीय चुनाव कार्यालय का भी उद्घाटन करेंगे।






