महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी की अध्यक्षता मे सामान्य प्रशासन समिति की बैठक सम्पन पूर्व में जारी एजेण्डा के पालन प्रतिवेदन पर महापौर ने मांगा जबाव

कटनी।नगर पालिक निगम गत 12 फरवरी को महापौर कक्ष में महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी ने सामान्य प्रशासन समिति की बैठक आयोजित कर पूर्व में जारी एजेण्डा के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा की।

इस बैठक में चर्चानुसार समिति के सभी सदस्यगणों को पालन प्रतिवेदन से अवगत कराया गया जिसमें स्थापना शाखा से स्वीकृत पद कार्यरत कर्मचारियों की जानकारी प्रदाय की गई साथ ही सेवानिवृत्त कर्मचारियों का पेंशन प्रकरण जीपीएफ सीपीएफ ईपीएफ की राशि समय सीमा में कार्यवाही किये जाने तथा निकाय में वर्तमान में कितने न्यायालयीन प्रकरण लंबित है एवं हाईकोर्ट सिविल कोर्ट स्थानीय कोर्ट में बिचाराधीन है जिनकी अद्यतन स्थिति के संबंध में विधि प्रभारी से जानकारी प्राप्त करते हुये न्यायालय में जबाब दावा समय सीमा में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये।

समिति के सभी सदस्यों के द्वारा विभागों में पर्याप्त स्टाॅफ एवं कार्यालयीन सामग्री उपलब्ध कराते हुये आवश्यकतानुसार टेबिल कुर्सी उपलब्ध कराने हेतु विभागीय अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित किया गया। साथ ही निकाय की आय वृद्धि के संबंध में निकाय की सम्पत्तियों को चिन्हित करते हुये बकाया वसूली की जाने एवं अवैध कब्जा को हटाये जाने के निर्देश प्रदान किये गये।
बैठक के दौरान एमआईसी सदस्य डाॅ. रमेश सोनी पार्षद राजेश भास्कर फामिदा आफताब सुशीला कोल ओम प्रकाश बल्ली सोनी लव साहू पूर्व पार्षद चोखे भाईजान उपायुक्त पवन कुमार अहिरवार कार्यालय अधीक्षक नागेन्द्र पटेल एवं अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति रहीं।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING