तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष ने कर्मचारी हितेषी मांगों को लेकर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को सोपा ज्ञापन पत्र

कटनी – तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के जिला शाखा अध्यक्ष अवधेश दहिया ने प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी दी की प्रांतीय निकाय के आव्हान पर शुक्रवार दि. 09/ 02/2024 को कर्मचारियों की लंबित मांगों के संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन भोपाल के नाम ज्ञपन पत्र अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कटनी को प्रेषित किया गया जिसमें केंद्र के समान महंगाई भत्ता, सातवें वेतनमान में स्वीकृत गृह भाड़ा भत्ता, वाहन भत्ता आदि से संबंधित कर्मचारी हितैषी मांगों के निराकरण हेतु आग्रह किया गया हैं। ज्ञापन सौपने में संगठन के सरमन तिवारी, कुवर मार्तण्ड सिंह , आर के तिवारी, बलराम दहिया, सपन चतुर्वेदी, गणेश प्रसाद आरख, वर्षा जैन ,दिलीप गुप्ता,राजेश खरे,राजकुमार पांडे , अशोक सोधिया,अस्वनी पांडेय,स्वेता,वर्षा, प्रीति श्रीवास्तव,विनोद नायक,राजेश विश्कर्मा, राजू,वर्षा सेन,आदि कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING