ऐसी कोच में सेंध लगाने वाले चोर को जबलपुर जीआरपी पुलिस ने किया गिरफ्तार शातिर चोर से 3 लाख कीमत के जेवर किए पुलिस ने बरामद

जबलपुर रेल पुलिस अधीक्षक सुश्री शिमला प्रसाद के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इंसार मंसूरी के मार्गदर्शन में अपराधो की रोकथाम हेतु रेल जीआरपी थाना प्रभारी जबलपुर बलराम यादव के निर्देशन में टीम गठित कर रेल जीआरपी  पुलिस द्वारा जबलपुर प्लेटफार्म पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा था

इस दरमियानी पुलिस द्वारा ऐसी कोच में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक चोर को गिरफ्तार किया है, जो  ट्रेनों के ऐसी कोच को अपना निशाना बनाता था, कोच में रखे यात्रियों के ट्राली बैग, पिट्ठू  बैग को पार कर देता था पकड़े गए चोर आरोपी से काफी मात्रा में पहले भी पुलिस ने चोरी का समान बरामद किया है पकड़े गए आरोपी से आगे की पूछताछ पर सोने चांदी के गहने और ट्रॉली बैग लेडीज बैग चोरी करना स्वीकार किया आरोपी राम कुमार राय सिवनी का रहने वाला बताया गया थाना प्रभारी जीआरपी बलराम यादव ने इस संबंध में बताया कि प्लेटफार्म में सगन चेकिंग अभियान को चलाया जा रहा है

चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में प्लेटफार्म पर मिला जब उससे पूछताछ की गई तो उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया जिसके पास से लगभग 3 लाख कीमत के जेवर पुलिस ने जप्त किए हैं।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING