
कटनी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर पुलिस आई हरकत में वायरल वीडियो में एक व्यक्ति सट्टा खिलाने की बात कह रहा है वीडियो संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन ने वायरल वीडियो की सत्यता की जांच करने एवम वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की तलाश करने थाना कुठला प्रभारी अभिषेक चौबे को निर्देशित किया तत्पचात कुठला पुलिस ने अलग अलग स्थानो से सटोरियो और अवैध शराब बेचने वालो एवं जुआ खेलने वालो पर सख्त कार्यवाही की है। साथ ही वाहन चेकिंग अभियान चलाते हुए कुल 45 वाहनो के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की जिसमें 20500 समन शुल्क वसूल किया गया है।
सट्टा पर्ची लिखते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ था वायरल वीडियो की जांच करने पर मुखबिर की मिली सूचना पर पता चला मुकेश चौधरी नाम का व्यक्ति ग्राम टिकरवारा के पास सट्टा पट्टी लिख रहा है थाना प्रभारी कुठला अभिषेक चौबे ने तत्काल रवि शुक्ला एवं प्रआर. 452 महेन्द्र सिंह द्वारा गवाहो के साथ सूचना वाले स्थान पर पहुँचे जहाँ पर आरोपी मुकेश चौधरी पिता संपत चौधरी उम्र 28 साल निवासी झर्रा टिकुरिया को घेराबंदी कर पकडा गया। मुकेश चौधऱी के कब्जे से नगदी रकम 300 रुपये सट्टा पर्ची एवं पेन मिलने पर अपराध धारा 4(क) सट्टा एक्ट के तहत का पाये जाने से आरोपी के विरुद्ध धारा 4(क) सट्टा एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। उक्त आरोपी के विरूद्ध धारा 151 सीआरपीसी के तहत कार्यवाही भी की गई जिसके तहत आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
सट्टा पर्ची लेख करते हुए सटोरिये कमलेश निषाद पिता सुंदरलाल निषाद नि. नई बस्ती कोतवाली के कब्जे से नगदी रकम 920 रुपये सट्टा पर्ची एवं पेन मिले जिसे मौके पर जप्त किया गया ग्राम पटवारा के पास आरोपी नीलम कुशवाहा पिता धन्नू कुशवाहा उम्र 25 साल निवासी कन्हवारा हाल पटवारा के कब्जे से नगदी रकम 350 रुपये सट्टा पर्ची एवं पेन मिले जिसे मौके पर जप्त किया गया
इसी प्रकार इन्द्रानगर में सट्टा खिलाने की सूचना पर से आरोपी शुभम चौधरी पिता स्व. श्याम किशोर चौधरी उम्र 28 साल निवासी इन्द्रानगर के कब्जे से नगदी रकम 350 रुपये सट्टा पर्ची एवं पेन मिले जिसे मौके पर जप्त किया गया लगातार कार्यवाही में इसी प्रकार प्रआर. 452 महेन्द्र को मुखविर से सूचना प्राप्त होने पर ग्राम कैलवारा कला से आरोपी सुशील पटेल पिता बिहारी पटेल उम्र 40 साल निवासी कैलवारा कला नगदी रकम 340 रुपये सट्टा पर्ची एवं पेन मिले जिसे मौके पर जप्त किया गया कुठला थाना अन्तर्गत ग्राम बिलहरी के सोनी मोहल्ला में आरोपी फिरोज खान पिता खालिक खान नि. बिलहरी के कब्जे से नगदी रकम 280 रुपये सट्टा पर्ची एवं पेन मिले जिसे मौके पर जप्त किया गया इसके अलावा पुलिस चौकी बस स्टैण्ड क्षेत्र में आरोपी शंकर अहिरवार पिता राजू अहिरवार निवासी नदी पार के पास से सट्टा पर्ची पेन एवं नगदी 1170 रुपये जप्त किया जिस पर धारा 4(क) सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है वही अवैध शराब के प्रकरण में आरोपी अशोक कुमार पटेल पिता बिहारी पटेल नि. बड़ेरा के कब्जे से बडेरा नहर के पास 17 देशी पलेन मदिरा के क्वाटर जप्त किया गया एक अन्य अवैध शराब के प्रकरण में आरोपी शिवशंकर पिता जोखई प्रसाद निवासी बस स्टेंड परिसर में सार्वजनिक स्थान पर शराब पिलाये जाने के आरोप में धारा 34,36 आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गई।
जुआरी जुआ खेलते हुए ग्राम मुरावल में आरोपी गुड्डू उर्फ दिल बहादुर मंसूरी पिता शेख युसूफ नि कनकी, गोलू उर्फ देव सिंह पिता अजमेर सिंह नि चरगवा स्लीमनाबाद एवं झल्लू उर्फ शेख शब्बीर पिता शेख रामूउद्दीन नि. कनकी के कब्जे से 2370 रूपये एवं 52 ताश के पत्ते जप्त कर जुआ एक्ट की कार्यवाही पुलिस ने की संज्ञेय अपराध घटित करने से रोकने के लिए अनावेदक राजेश चौबे पिता सीता प्रसाद चौबे नि. बलहोड़ उमरिया के खिलाफ धारा 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की है








