एमएसएमई मंत्री चैतन्य काश्यप ने किया लघु उद्योग भारती के ब्राउसर का विमोचन

लघु उद्योग भारती भोपाल स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के एमएसएमई मंत्री चैतन्य काश्यप द्वारा लघु उद्योग भारती के नवीन ब्रोशर का विमोचन किया गया लघु उद्योग भारती प्रदेश महामंत्री अरुण सोनी द्वारा बताया गया कि लघु उद्योग भारती सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के बीच पिछले 29 वर्षों से कार्य कर रही है ।

मध्य प्रदेश में सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों का विस्तार अधिक से अधिक किस प्रकार हो सके एवं उद्योगों में आने वाली समस्याओं का निराकरण शीघ्र अति शीघ्र किस प्रकार किया जा सके इस विषय पर आज एक वृहद बैठक का आयोजन लघु उद्योग भारती प्रदेश कार्यालय में एमएसएमई मंत्री की उपस्थिति में किया गया ।

जिसमें प्रमुख रूप से फ्री होल्ड भूमि एवं प्रॉपर्टी टैक्स के विषय सहित अन्य विषयों को रखा गया बैठक में भोपाल के विभिन्न क्षेत्र से पधारे उद्यमियों एवं महिलाओं की उपस्थिति रही।

मंत्री कश्यप ने कहा कि यह सरकार उद्योगों के विकास के लिए हमेशा तत्पर रही है और आगे भी तत्पर रहेगी  हमारा प्रयास रहेगा की इनके विकास के लिए जो भी कार्य हमें करने पड़ेंगे वह हम लघु उद्योग भारती को साथ में लेकर आगामी समय में अवश्य करेंगे। आपके द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि लघु उद्योग भारती सरकार के साथ मिलकर छोटे उद्योगों के लिए अच्छा कार्य कर रही है जिसके कारण प्रदेश में छोटे-छोटे लोगों को रोजगार मिल रहा है ।

इस मीटिंग में लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष राजेश मिश्रा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महेश गुप्ता, प्रदेश संयुक्त महामंत्री सोबरन सिंह तोमर एवं सतीश मुकाती, भोपाल इकाई अध्यक्ष विनोद नायर,सीमा शर्मा एवं सचिव दिनेश गुप्ता, रश्मि गुर्जर सहित अनेक उद्यमियों एवं महिला सदस्यों की उपस्थित रही ।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“विंध्य-बुंदेलखंड को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात! सतना-देवेंद्रनगर और रीवा-चुरहट रेलखंड का उद्घाटन, सीधी को पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ने का अवसर” 1,943 करोड़ से अधिक की लागत से तैयार दोनों रेलखंडों से विकास को मिलेगी रफ्तार | देवेंद्रनगर-चुरहट यात्री ट्रेन को दिखाई रेल मंत्री ने हरी झंडी”

“विंध्य-बुंदेलखंड को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात! सतना-देवेंद्रनगर और रीवा-चुरहट रेलखंड का उद्घाटन, सीधी को पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ने का अवसर” 1,943 करोड़ से अधिक की लागत से तैयार दोनों रेलखंडों से विकास को मिलेगी रफ्तार | देवेंद्रनगर-चुरहट यात्री ट्रेन को दिखाई रेल मंत्री ने हरी झंडी”

SANSKRITIIAS , IAS COACHING