
कटनी हाईकोर्ट के निर्देश के बाद अब मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर कटनी परिवहन विभाग की नीद खुली और लगातार कटनी आरटीओ द्वारा लगभग दो सप्ताह से वाहनों को रोककर जांच की जा रही है इस दौरान कमर्शियल वाहनों के दस्तावेजों को चेककर चालानी कार्यवाही की जा रही है वही स्कूली छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूल बस और कामर्शियल वाहनों पर लगातार कार्रवाही देखने को मिल रही है। बहरहाल कटनी आरटीओ द्वारा बुधवार के दिन पन्ना मोड़ पर कमर्शियल वाहनों को रोककर ट्रक और बसों के दस्तावेज चेक किए गए साथ ही छात्रों की सुरक्षा हेतु स्कूल बसों को भी चेक किया गया।
आरटीओ कटनी विमलेश गुप्ता ने बताया लगभग 20 कमर्शियल बसों की जांच की गई जिसमे पांच बसों पर चलनी कार्यवाही सुनिश्चित की गई साथ ही स्कूल द्वारा संचालित बसों के संचालकों से कहां गया है। की सभी वाहनों में अग्निशमन यंत्र फास्टेड बॉक्स एवम जीपीएस लगा होना अनिवार्य है। इस तरह स्कूली वेन आटो जिसमे स्कूली बच्चे रोज स्कूल जाते है। उनकी भी जांच कर कहा गया अपने वाहन संबंधी दस्तावेज समय पर रिनुअल करे निर्धारित क्षमता के आधार पर ही स्कूल के बच्चों को अपने वाहन में बैठाएं अन्यथा आगे कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।







