



कटनी भाजपा जिला कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष एवं खजराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा के आगमन पर अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष नावाब खान और उनकी टीम ने गर्म जोशी के साथ उनका स्वागत किया तत्पचात अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला कार्य समिति की बैठक का आयोजन किया। कार्य समिति की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की साथ ही भाजपा की विकसित संकल्प यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन पूर्व जिलाध्यक्ष रामरतन पायल, पूर्व जिला अध्यक्ष चमन लाल आनंद पूर्व जिला अध्यक्ष रामचंद्र तिवारी कटनी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पीतांबर टोपनानी जिला महामंत्री सुनील उपाध्याय प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सोनी पूर्व जिला महामंत्री कैलाश जैन सोगानी एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष नवाब खान के साथ कटनी जिले की पूरी टीम जिनमें प्रमुख रूप से गुलाम ख्वाजा नियाजी जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट नूर मोहम्मद जफर खान अहमद बख्श एहसान नेहा जिला महामंत्री इमरान फरीदी गुरदीप कपूर कार्यालय प्रभारी आरिफ खान जिला मंत्री उस्मान खान एवं सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे।