
कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन की सरहानीय पहल पर मंगलवार को कोतवाली थाना परिसर में शहरी व ग्रामीण थानो के क्षेत्र में लगी सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण करने शिविर लगवाया गया शिविर में मोके पर ही पीड़ित शिकयत कर्ता की शिकायत का निराकरण करने के सरहनीय प्रयास से कटनी जिले की सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण पर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। लगाए गए निराकरण शिविर में पीड़ित शिकायत कर्ताओ की बात सुन तत्काल संबंधित थाने की शिकायत पर पुलिस कप्तान ने संबंधित थाने के थाना प्रभारी के सामने पीड़ित की शिकायत का निराकरण किया।
इस शिविर में थाना कोतवाली, थाना माधवनगर, थाना कुठला, थाना रंगनाथ , थाना एनकेजे, झिंझरी चौकी, बिलहरी चौकी, बस स्टैंड चौकी, खिरहनी चौकी, वा स्लीमनाबाद थाने की शिकायतों का निराकरण करने की शिविर में पहल की गई इस दौरान सभी थानों व चौकी के प्रभारी वा सीएम हेल्पलाइन के शिकायतकर्ता मौजूद रहे।







