
मध्य प्रदेश के गुना से एक अजीबो गरीब मामला निकलकर सामने आया है बता दे गुना चाचौड़ा मे एक मृतक महिला मीना बाई पति लक्ष्मी नारायण शिल्पकार की मृत्यु होने पर श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया था जब अस्थियां विसर्जन करने के लिए अस्थियां लेने पहुंचे तब परिजनो को शमशान घाट से अस्थियां गायब मिली अस्थियां गायब और चोरी होने के मामले में लोगों में काफी नाराजगी देखी गई है जानकारी के मुताबिक इस घटना से शिल्पकार समाज के लोग नाराज हो गए और सभी ने श्मशान घाट पर कैमरा लगाने स्थानीय प्रशासन से मांग की है।
बतादे की सभी शमशान पहुंचे शिल्पकार समाज ने मिलकर अस्थियां चोरी होने का विरोध जताया है। बहरहाल मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में अब यह समस्या अब आन खड़ी हुई है की शमशान से परिजनों के मृतक की अस्थियां गायब होने लगी है जिसको लेकर मध्य प्रदेश शासन को शमशानों में कैमरे लगवाने की जरूरत है जिससे शमशान में पहुंच रहे परिवार के मृतक का अंतिम संस्कार होने के बाद शमशान पर विवाद उत्पन्न ना हो।
अगर बात करे तो ऐसा ही एक मामला कटनी के श्मशान घाट बस स्टैंड का निकाल कर सामने आया था जिसमें दूसरे परिवार के मृतक की अस्थियां दूसरे परिवार के व्यक्ति द्वारा उठाकर अस्थि संस्कार करने इलाहबाद निकल गए थे जैसे ही मृतक के परिजन शमशान अस्थियां लेने पहुंचे मृतक की अस्थियां गायब मिली इस दौरान शमशान में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई थी और आनंन-फानन पूछताछ के बाद संबंधित व्यक्ति से संपर्क कर अस्थियों को वापस बुलाया गया था जब जाकर परिजनों ने मृतक की अस्थियों का संस्कार किया था।
हालांकि गुना चाचौड़ा से अस्थियां कौन ले गया है यह अभी भी सवाल बना हुआ है।








