जनकल्याणकारी योजनाओं के लिये मध्यप्रदेश शासन के बजट में कोई कमी नहीं,शासन के सभी जनकल्याणकारी कार्यक्रम सुचारू रूप से रहेंगे जारी विकास योजनाएं भी निरंतर रहेगी जारी 

 

कटनी।प्रदेश में संचालित जनकल्याणकारी कार्यक्रम और विकास योजनाओं के लिए बजट की किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं है। सभी जनकल्याणकारी कार्यक्रम और विकास योजनाएं विधिवत जारी रहेंगी।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और विकास योजनाओं में कटौती या बंद होने की भ्रामक खबरें सोसल मीडिया पर प्रसारित हो रही है जो पूर्णत: असत्य है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर योजनायें बंद होने संबंधी खबरें पूरी तरह भ्रामक एवं असत्य है

वित्त विभाग द्वारा वित्तीय अनुशासन के अंतर्गत बजट आवंटन एवं व्यय की कार्ययोजना दिशा निर्देश संबंधी आदेश सामान्य प्रक्रिया के अंतर्गत हर वित्तीय वर्ष में जारी होते हैं। विकास योजनाएं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम जनहित में निरंतर जारी रहेंगी।

 

सोशल मीडिया में मध्यप्रदेश शासन की योजनाएं बंद होने संबंधी चल रहीं खबरों से भ्रामक स्थिति उत्पन्न हो रही है, ये खबरें गलत और निराधार हैं।

शासन द्वारा जारी आदेश 8 दिसंबर 2023 का है तथा वित्तीय अनुशासन हेतु इस प्रकार के आदेश हर वित्तीय वर्ष में जारी होते रहे हैं

 

जिला प्रशासन कटनी

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING