शोले फिल्म की तर्ज पर युवक ने मचाया हंगामा पानी की टंकी में चढ़ नगर प्रशासन को दी धमकी

दतिया। जिले के इंदरगढ़ तहसील में नगर प्रशासन की अनसुनी के कारण एक युवक कस्बा इंदरगढ़ में पानी की टंकी पर चढ़ गया है मिली जानकारी के मुताबिक युवक की आठ सूत्रीय मांगे हैं जिसमें प्रमुख मांग अंबेडकर पार्क की मुक्ति मानी जा रही है जहां दबंगों द्वारा कब्जा कर लिया गया है। पानी के टंकी पर चढ़े युवक का नाम महेश जाटव बताया जा रहा है जो क्षेत्र में समाजसेवी के रूप में पहचाना जाता है लगभग 1 घंटे से पानी की टंकी में युवक चढा हुआ है और वह वहा से कूदने की धमकी वहा मौजूद प्रशासन को दे रहा है मौके पर तहसीलदार और पुलिस अमला भी पहुंच गया है उक्त युवक को समझने का प्रयास किया जा है। प्राप्त सूचना के अनुसार उक्त युवक पूर्व में भी इस तरह से पानी की टंकी पर चढ़कर जान से मरने की धमकी दे चुका है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 