मध्यप्रदेश पुलिस कल्याण केन्द्र, भोपाल ने पुलिस परिवार की महिलाओं एवम बच्चियों को आत्म निर्भर बनाने,उन्हें प्रोत्साहित करने, मार्गदर्शित करने “धृति” योजना की प्रारंभ

मध्यप्रदेश पुलिस कल्याण केन्द्र, भोपाल के द्वारा सभी जिलों में पुलिस परिवार की महिलाओं एवम बच्चियों को आत्म निर्भर बनाने,उन्हें प्रोत्साहित करने एवम मार्गदर्शित करने हेतु “धृति” योजना  प्रारंभ की है ।

“धृति” योजना के अंतर्गत पुलिस परिवार की महिलाएं वा बच्चियां अपनी प्रतिभा, कौशल को प्रदर्शित कर सकती है,जिनके द्वारा सिलाई बुनाई, मेहंदी, ड्राइंग ,हेंड काॅफ्ट, हेंड प्रिंट कपड़े, खाना बनाना, इत्यादि कार्य एक्सपर्ट द्वारा सिखाये जायेंगे साथ ही उनके द्वारा तैयार किए गए समान की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

उक्त योजना को कटनी जिले में क्रियान्वयन हेतु आज शनिवार को पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के द्वारा पुलिस लाइन स्थित लर्निग केंद्र में पुलिस परिवार के सदस्यों के साथ मीटिंग आयोजित की गई इस मीटिंग के पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कैंटीन, आरओ प्लांट का निरीक्षण कर रखरखाव को चेक किया गया इसके साथ ही पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण कर स्वच्छता को देखा इस दौरान आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।

पुलिस लाइन आवासीय भवनों के निरीक्षण के दौरान पुलिस परिवार की महिलाओं से संवाद  कर उनकी कुशलता एवं स्वास्थ्य की जानकारी ली। पुलिस परिवार जनों द्वारा आवंटित सरकारी आवासों की साफ-सफाई सही ढंग से की गयी है, जिस पर पुलिस अधीक्षक कटनी ने प्रसन्नता व्यक्त की।  पुलिस परिवार की महिलाओं से अपेक्षा रखी गयी कि उनको आवंटित सरकारी आवासों का ध्यान इसी प्रकार से रखें जैसे कि हम लोग अपने निजी घरों की रखते हैं। इस दौरान पुराने क्वार्टर में पेयजल की सुचारु आपूर्ति न होने सम्बन्धी समस्या प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा उपस्थित रक्षित निरीक्षक को पेयजल आपूर्ति सुचारु किये जाने एवम पानी की टंकियों की नियमित रूप से साफ-सफाई कराये जाने के निर्देश दिये गये। पुलिस लाइन आवासीय भवनों के आस-पास के खाली स्थानों पर पुलिस परिजनों द्वारा की गयी बागवानी की पुलिस अधीक्षक ने सराहना की।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“विंध्य-बुंदेलखंड को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात! सतना-देवेंद्रनगर और रीवा-चुरहट रेलखंड का उद्घाटन, सीधी को पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ने का अवसर” 1,943 करोड़ से अधिक की लागत से तैयार दोनों रेलखंडों से विकास को मिलेगी रफ्तार | देवेंद्रनगर-चुरहट यात्री ट्रेन को दिखाई रेल मंत्री ने हरी झंडी”