
कटनी।। विजयराघवगढ़ पुलिस ने किया आधा दर्जन वारंटियों को गिरफ्तार, जिला बदर आरोपी के विरूद्ध राज्य सुरक्षा अधिनियम के उल्लंघन की कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश किया पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया अनुविभागीय अधिकारी के पी सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अनूप सिंह थाना विजयराघवगढ़ द्वारा थाना स्टाफ की मदद से स्थाई गिरफ्तारी वारंटियों की गिरफ्तारी की गई।
न्यायालय से जारी स्थाई वारंट एवं छ: गिरफ्तारी वारंटियों को थाना क्षेत्र के अलग अलग गांव से गिरफ्तार किया गया। सभी गिरफ्तार वारंटियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया साथ ही थाना क्षेत्र के जिला बदर अपराधी को जिले से लगे सीमावती जिलों से बाहर होने के आदेश के बावजूद थाना क्षेत्र में धारदार हथियार लिये आमजन को डराते धमकाते पाए जाने पर रंगे हाथ पकड़ा ऐसे आरोपी के विरूद्ध भी 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया बरहाल जिला बदर के बावजूद आदेश का उल्लंघन करते पाये जाने पर धारा 188 भादवि, धारा 14 राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत
गिरफ्तार कर उन आरोपियों को भी न्यायालय में पेश किया गया।
कार्यवाही में निरीक्षक अनूप सिंह थाना प्रभारी,विजयराघवढ़, उनि विनोद सिंह,
सउनि जय सिंह ठाकुर, प्र. आर. अरविंद गर्ग, प्र. आर. कमलेश बैरागी, प्र आर. सोमनाथ शर्मा, आर. नीतेश सिंह, आर. लालू यादव, आरक्षक श्यामदास कोल, आरक्षक सुरेन्द्र ठाकुर, वाहन चालक आर. मज्जू कोल
की सराहनीय भूमिका रही है।






