विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के देवरा खुर्द में जले ट्रांसफार्मर पर विद्युत विभाग नहीं ले रहा सुध

 

कटनी।।जिले के विजयराघवगढ़ विधानसभा अन्तर्गत ग्राम पंचायत देवरा खुर्द में अजय विश्वकर्मा के घर के पास लगा 25 केवी का ट्रांसफार्मर एवं दर्जी मोहल्ला 25 केवी ,बरहा लाइन 100 केवी ,भोररा तालाब 100 केवी ट्रांसफार्मर ये सभी ट्रांसफार्मर लगभग कई महीनो से जले हुए है, ट्रांसफार्मर जले होने की स्थानीय लोगो द्वारा विद्युत विभाग में कई बार शिकायत की ऐसा कहना स्थानीय लोगो का है लेकिन विद्युत विभाग की कुर्सी पर बैठे जिमेदार अधिकारियों को इस गंभीर समस्या की कोई सुध नहीं है वहीं ग्रामीणों द्वारा कहा गया कि लगातार इस और विभाग को अवगत करा चुके है उसके बावजूद जले हुए ट्रांसफार्मर को नहीं बदला गया बरहाल ग्रामीणों का कहना है कि वर्षा न होने से भीषण गर्मी में लोगो का जन जीवन अस्त-व्यस्त पडा हुआ है बिजली ना होने से जहरीले जीव जंतु का खतरा बना रहता है वही बच्चों की पढ़ाई में भी बुरा असर पड़ रहा है किसानों की फसल सूखने की स्थिति पैदा निर्मित हो गई है इस स्थिति में किसानों का सहारा केवल अब ऊपर वाला ही है इस संदर्भ में ग्रामीणों द्वारा कहा गया कि अगर शीघ्र जले ट्रांसफार्मरो को नहीं सुधरा गया तो सभी स्थानीय ग्रामीण अनशन पर जाने के लिए विवश होगे। देखा जाए तो बिजली समस्या दिन प्रतिदिन मध्य प्रदेश में खराब होती हुई दिखाई प्रतीत हो रही है जिसका खामियाजा आगामी विधानसभा चुनाव में भी देखने को मिल सकता है वही कटनी कलेक्टर अविप्रसाद की लगातार ट्रांसफार्मर बदलने की पहल से अधिकांश गांव में यह समस्या दूर तो हुई है लेकिन अभी भी कुछ क्षेत्र ऐसे हैं जहां बिजली की समस्या से लोग जूझते हुए नजर आ रहे हैं। जिनका गुस्सा आगामी विधानसभा चुनाव में देखने को मिल सकता है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“टूटा हुआ ‘A’ बना कातिलों की हार! हाईवा से कुचलकर मर्डर को एक्सीडेंट दिखाने की साजिश का नरसिंहपुर पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा”  “मुख्य साजिशकर्ता सहित 8 आरोपी गिरफ्तार, दो हाईवा, थार, फॉर्च्यूनर और मोबाइल जब्त; एक छोटे से मोनोग्राम ने खोल दी पूरी साजिश”

“टूटा हुआ ‘A’ बना कातिलों की हार! हाईवा से कुचलकर मर्डर को एक्सीडेंट दिखाने की साजिश का नरसिंहपुर पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा”  “मुख्य साजिशकर्ता सहित 8 आरोपी गिरफ्तार, दो हाईवा, थार, फॉर्च्यूनर और मोबाइल जब्त; एक छोटे से मोनोग्राम ने खोल दी पूरी साजिश”

SANSKRITIIAS , IAS COACHING