“अवैध कबाड़ कारोबार पर निगम की कार्रवाई, 7 व्यापारियों को नोटिस जारी!.. हटाए भंडारण नहीं तो वैधानिक कार्यवाही”

कटनी। शहर में अवैध रूप से कबाड़ सामग्री का भंडारण करने और अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ नगर निगम प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। सार्वजनिक मार्गों पर आवागमन बाधित होने और आसपास रहने वाले नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए निगम ने 7 कबाड़ व्यवसायियों को नोटिस जारी कर तत्काल अवैध भंडारण हटाने के निर्देश दिए हैं।

नगर निगम के कार्यपालन यंत्री अंशुमान सिंह द्वारा जारी नोटिस में रघुनाथगंज वार्ड के अजरुद्दीन, ईश्वरीपुरा वार्ड के अफजल कुरैशी और मोहम्मद यूनुस, बी.डी. अग्रवाल वार्ड के अब्दुल सत्तार, मोहम्मद शमीम और मोहम्मद फिरोज तथा मदन मोहन चौबे वार्ड के रिंकू खान को शामिल किया गया है।

निगम प्रशासन के अनुसार कबाड़ सामग्री का अनियंत्रित भंडारण आसपास के रहवासियों के लिए खतरा बन सकता है। इससे आगजनी जैसी दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है, वहीं सार्वजनिक सड़कों पर आवागमन भी प्रभावित होता है। नोटिस में संबंधित व्यवसायियों को निर्धारित समयावधि में अवैध रूप से संग्रहित कबाड़ हटाने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा नहीं करने पर मध्यप्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 322 सहित अन्य सुसंगत प्रावधानों के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कबाड़ सामग्री जब्त करने की भी चेतावनी दी गई है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING