“सुनेहरा के जंगल में पुलिस की दबिश, जुआ खेलते 5 आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार, ₹19,800 जब्त”

कटनी। जिले में अवैध गतिविधियों और जुए के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए कटनी पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत माधवनगर थाना क्षेत्र की निवार चौकी पुलिस ने ग्राम सुनेहरा के जंगल में दबिश देकर जुआ खेलते हुए पांच आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹19,800 नगद और ताश के पत्ते जब्त किए हैं।

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक अनिमेश द्विवेदी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी माधवनगर निरीक्षक शैलेन्द्र यादव के नेतृत्व में चौकी प्रभारी निवार अंजनी कुमार मिश्र को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सुनेहरा के जंगल में कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेल रहे पांच लोगों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में घ्यानी लुनिया, संदीप कुमार राजभर, सोनू काछी, अंकित कुमार समदरिया और अंकित कुमार काछी शामिल हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी अंजनी कुमार मिश्र के साथ सहायक उपनिरीक्षक राजेश कोरी, प्रधान आरक्षक गौरव सेन, देवेश कोस्टा, संतोष प्रजापति, आरक्षक अरविंद कुशवाहा एवं चौकी के अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

फिलहाल पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध जुआ गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING