“एलएल.एम. मेरिट में चड्ढा कॉलेज की छात्राओं का दबदबा, तीनों शीर्ष स्थानों पर जमाया कब्जा!”

कटनी। कटनी आर्ट्स, कॉमर्स एंड लॉ कॉलेज (चड्ढा ऑटोनॉमस कॉलेज) की छात्राओं ने शानदार शैक्षणिक प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। एलएल.एम. द्वितीय सेमेस्टर की विश्वविद्यालय मेरिट सूची में कॉलेज की तीन छात्राओं ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में चांदनी शर्मा ने 238 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं प्रिया जायसवाल 236 अंकों के साथ द्वितीय और युक्ता गुप्ता 228 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। तीनों छात्राओं की इस उपलब्धि से महाविद्यालय में खुशी का माहौल है।

इस शानदार सफलता पर महाविद्यालय के डायरेक्टर एवं प्राचार्य डॉ. जय चड्ढा ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है और अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।वहीं विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गोपाल उपाध्याय एवं विधि विभागाध्यक्ष डॉ. रितिका साहनी आहूजा ने भी छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।

डॉ. जय चड्ढा ने छात्राओं की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली विधि विभाग की सहायक प्राध्यापक श्रीमती माला उपाध्याय, श्रीमती हेमलता पटेल एवं श्री शैलेश तिवारी के उत्कृष्ट मार्गदर्शन और शैक्षणिक योगदान की भी सराहना की।

महाविद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि छात्राएं भविष्य में भी विधि के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देंगी।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING