जन-विश्वास अभियान में स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखी, कलेक्टर ने दिए शत-प्रतिशत टीकाकरण के निर्देश

कटनी। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत कटनी कलेक्टर आशीष तिवारी ने ग्राम डिठवारा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लेते हुए अधिकारियों से विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

कलेक्टर ने विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं के ऑनलाइन पंजीयन, एएनसी जांच और उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि गर्भवती महिलाओं को समय पर आवश्यक जांच और उपचार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने क्षेत्र के सभी बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने और इसकी नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि कोई भी गर्भवती महिला या बच्चा शासन की स्वास्थ्य योजनाओं और जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित नहीं रहना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए लगातार निगरानी रखें।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, एसडीएम कटनी जीतेन्द्र पटेल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING