“बैलटघाट में चाकूबाजी से हड़कंप! विवाद के बाद युवक पर चाकू से हमला, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस” 

कटनी। कोतवाली थाना क्षेत्र के बैलटघाट इलाके में चाकूबाजी की घटना से हड़कंप मच गया। विवाद के दौरान एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोहित सिंह राठौड़ नामक युवक का किसी बात को लेकर सचिन निषाद से विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद अचानक बढ़ गया और इसी दौरान सचिन निषाद ने रोहित पर चाकू से वार कर दिया। चाकू युवक की जांघ में लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

रोहित सिंह घायल

घटना के बाद घायल रोहित को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है। घायल युवक के मुताबिक, आरोपी सचिन निषाद पहले भी उससे विवाद करता रहा है और पैसे की मांग करता था।

फिलहाल घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस द्वारा घटना के कारणों की जानकारी जुटाने के साथ ही आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

SANSKRITIIAS , IAS COACHING