“TTE की सतर्कता से 4 चोरी हुए मोबाइल बरामद, संदिग्ध आरोपी GRP के हवाले”

जबलपुर। गाड़ी संख्या 20471 (सोगरिया–कटनी मुड़वारा) में यात्रा के दौरान चार यात्रियों के मोबाइल फोन चोरी होने की घटना सामने आई। चोरी किए गए मोबाइल S6-77, S5-50, S5-31 और S4-23 से संबंधित थे।

 

घटना की सूचना मिलते ही TTE मनीष कुमार गुप्ता ने OBHS स्टाफ और M1 कोच के अटेंडेंट पवन के सहयोग से तत्काल कार्रवाई शुरू की। सजगता और सूझबूझ के साथ संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर उसकी तलाशी ली गई, जिसमें यात्रियों के चोरी हुए चारों मोबाइल फोन बरामद कर लिए गए।

घटना के दौरान सहयात्रियों की भीड़ द्वारा संदिग्ध आरोपी के साथ मारपीट की स्थिति भी बन गई थी। ऐसे समय में TTE मनीष कुमार गुप्ता ने संयम और साहस का परिचय देते हुए आरोपी को भीड़ से सुरक्षित रखा और उसे सकुशल GRP थाना गुना के सुपुर्द कर दिया।

TTE की त्वरित कार्रवाई से न केवल यात्रियों के मोबाइल फोन बरामद हुए, बल्कि आरोपी को भी सुरक्षित रूप से पुलिस के हवाले किया गया। उनके साहस, सतर्कता, सूझबूझ और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की जा रही है।

यात्रियों की सुरक्षा और चोरी की घटनाओं पर तत्काल कार्रवाई का यह मामला रेलवे स्टाफ की सजगता का उदाहरण बना।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

SANSKRITIIAS , IAS COACHING