“कटनी रेलवे में बड़ी बैठक | मुड़वारा स्टेशन के विकास को लेकर उठे अहम मुद्दे | अधिकारियों ने किया निरीक्षण”

कटनी। कटनी मुख्य रेलवे स्टेशन के वेटिंग हॉल में रेलवे अधिकारियों एवं रेल उपभोक्ता समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कटनी जिले के तीन प्रमुख रेलवे स्टेशनों—कटनी मुख्य, कटनी मुड़वारा एवं कटनी साउथ स्टेशन की व्यवस्थाओं और यात्री सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

 

बैठक में मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (सीसीएम) जबलपुर अरविंद रजक, सीनियर डीसीएम मधुर वर्मा, एरिया मैनेजर रोहित सिंह, स्टेशन प्रबंधक संजय दुबे, जेडआरयूसीसी सदस्य सुधीर कुमार मिश्रा, सीनियर मेंबर जेडआरयूसीसी कमल मोहनानी, एआरसीसी सदस्य पवन मित्तल, सीसीआई शैलेश तथा सीटीआई देवेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान विशेष रूप से मुड़वारा रेलवे स्टेशन की व्यवस्थाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे गए। रेल सुरक्षा एवं यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार को आकर्षक एवं आधुनिक स्वरूप देने, यात्रियों की सुरक्षा के लिए स्थायी जीआरपी और आरपीएफ चौकी स्थापित करने तथा स्टेशन परिसर में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई।

 

इसके अलावा स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और स्टेशन के समग्र विकास को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। सभी सुझावों पर गंभीरता से चर्चा के बाद मुख्य वाणिज्य प्रबंधक अरविंद रजक और सीनियर डीसीएम मधुर वर्मा ने मुड़वारा रेलवे स्टेशन एवं कटनी मुख्य रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने समिति सदस्यों द्वारा दिए गए सुझावों का मौके पर जाकर अवलोकन किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया अब यात्रियों की नजर रेलवे प्रशासन की आगामी कार्ययोजना पर टिकी हुई है। बैठक में उठाए गए सुझावों पर यदि अमल होता है तो आने वाले समय में कटनी, मुड़वारा और कटनी साउथ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं और मजबूत सुरक्षा व्यवस्था मिल सकती है।

फिलहाल, रेलवे अधिकारियों के निरीक्षण और सकारात्मक चर्चा के बाद यात्रियों में उम्मीद जगी है कि जल्द ही इन स्टेशनों की तस्वीर बदलती नजर आएगी।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING