नगर निगम ने पहली बार किया ,खेल, संगीत और कला का संगम, कटनी में शुरू हुआ समर टैलेंट कैंप”

कटनी में बच्चों की प्रतिभा को नई उड़ान देने के लिए नगर निगम ने एक अनूठी पहल की है। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान विद्यार्थियों को खेल, कला, संगीत, नृत्य और व्यक्तित्व विकास की गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से ग्रीष्मकालीन प्रतिभा शिविर 2026 का शुभारंभ किया गया। साधूराम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा थी। नगर निगम कटनी द्वारा संचालित विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए आयोजित ग्रीष्मकालीन प्रतिभा शिविर 2026 का शुभारंभ शुक्रवार को साधूराम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना ने उपस्थित जनसमुदाय का मन मोह लिया। कार्यक्रम में महापौर प्रीति संजीव सूरी, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक, निगमायुक्त तपस्या परिहार, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। शिविर के दौरान अतिथियों ने वॉलीबॉल टीम के विद्यार्थियों से परिचय प्राप्त किया और उनके साथ खेलकर उनका उत्साहवर्धन भी किया।

महापौर श्रीमती प्रीति संजय सूरी ने कहा “बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेल, कला और सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ना उनके सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। यह शिविर बच्चों को अपनी प्रतिभा पहचानने और उसे निखारने का अवसर देगा।”

महापौर ने कहा कि नगर निगम की यह पहल केवल एक शिविर नहीं बल्कि बच्चों के सपनों को नई दिशा देने का प्रयास है। आने वाले दस दिनों में यह मंच विद्यार्थियों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और कौशल को नई पहचान दिलाएगा।

निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने कहा निगम द्वारा संचालित स्कूलों के विद्यार्थियों को भी अब प्राइवेट स्कूलों की तरह अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा। सभी विद्यार्थियों को इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए।”

कार्यक्रम के दौरान नगर निगम द्वारा संचालित विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। ए. रविन्द्र राव स्कूल के छात्र आकाश निषाद को कक्षा 10वीं में 90.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर तथा के.सी.एस. स्कूल की छात्रा सानिया सिंह को 90.02 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर लैपटॉप प्रदान कर सम्मानित किया गया। अन्य मेधावी विद्यार्थियों को भी उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया।

निगमआयुक्त श्रीमती सुश्री तपस्या परिहर ने कहा “हर बच्चे के भीतर विशेष प्रतिभा होती है। इस शिविर के माध्यम से उन्हें उचित मंच और अनुभवी प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे उनका आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित होगी।”

निगमायुक्त ने बताया कि शिविर के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में अलग-अलग गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। साधूराम विद्यालय में वॉलीबॉल, क्रिकेट, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, स्केटिंग और कबड्डी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं के.सी.एस. विद्यालय में कुकिंग, सेल्फ डिफेंस, पेंटिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट तथा शतरंज की गतिविधियां संचालित होंगी। इसके अलावा ए. रवीन्द्रनाथ विद्यालय में गायन, हारमोनियम, तबला, कथक, वेस्टर्न डांस और ऑक्टोपैड का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

15 जून तक चलने वाले इस प्रतिभा शिविर में अनुभवी प्रशिक्षक विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देंगे। नगर निगम का मानना है कि यह शिविर बच्चों के व्यक्तित्व विकास, अनुशासन, टीम भावना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कटनी में शुरू हुआ यह ग्रीष्मकालीन प्रतिभा शिविर बच्चों के लिए सीखने, आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा को नई पहचान दिलाने का एक सुनहरा अवसर साबित हो सकता है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में यह मंच कितनी नई प्रतिभाओं को सामने लाता है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING