उपमुख्यमंत्री को सौपा 21 सूत्रीय मांग पत्र, पत्रकार सुरक्षा कानून सहित मांगे पूरी होगी उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल मध्य प्रदेश 

भोपाल। श्रमजीवी पत्रकार संगठन के मुखिया सम्माननीय सलभ भदोरिया के आवाहन पर मध्य प्रदेश के प्रत्येक जिले से श्रमजीवी पत्रकार हजारों हजारों की संख्या में राजधानी भोपाल में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किए जाने की मुख्यमंत्री से की मांग की समन्वय भवन भोपाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल को 21 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सोपा जिसमें उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार पत्रकारों को पत्रकार सुरक्षा कानून दिलाना समस्याओं का समाधान करने के लिये ही है। और मांग उसी से की जाती है जो उसे पूरा करें हमारी सरकार पत्रकारों की मांगों को अवश्य पूरा करने का प्रयास करेंगी। कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व कैबिनेट मंत्री मुकेश नायक भी मौजूद रहे कांग्रेस अध्यक्ष के वक्तव्य पर कटाक्ष करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा की जो समस्याओं का समाधान ना करें वह खुद एक समस्या है। सरकार में विपक्ष मजबूत होना चाहिए और आप विपक्ष में मजबूत तरीके से बात रखते हैं यह अच्छा है।

कार्यक्रम के दौरान भोपाल में पत्रकार भवन की मांग अधिमान्यता के नियमो में सरलीकरण अधिमान्य पत्रकारों को शासकीय सुविधाये दी जाएं एवं पत्रकारों की बीमा राशि सरकार स्वयं भरे।

पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाए। कार्यक्रम के उपरांत न्यू मार्केट भोपाल में श्रमजीवी पत्रकार साथियों ने विशाल रैली निकाल कर अपनी आवाज बुलंद की।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“बायपास पर बड़ा सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस और डंफर में जोरदार टक्कर, 50 से ज्यादा यात्री बाल-बाल बचे…पंसौरा ग्राम पंचायत के पास देर रात हुआ हादसा, बस का हिस्सा क्षतिग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित” 

“जूनियर अधिवक्ता संघ कटनी के 10 वर्ष पूर्ण, सम्मान समारोह व विचार गोष्ठी में गूंजे युवा वकीलों के हितों के मुद्दे….नई कार्यकारिणी का गठन, यश खरे बने सचिव; वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने दिया मार्गदर्शन” 