“लापरवाही पर कड़ा एक्शन: स्वच्छता पर्यवेक्षक निलंबित” 

कटनी – नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के साथ ही आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंक हासिल करने के लिए नगर निगम प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। लेकिन इन प्रयासों में लापरवाही बरतने वालों पर अब सख्त कार्रवाई शुरू हो गई है।

इसी कड़ी में निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने अनुशासनहीनता मानते हुए गुरूनानक वार्ड के उप स्वच्छता पर्यवेक्षक रतन परिहार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियमों के तहत की गई है।

निलंबन अवधि के दौरान रतन परिहार को स्वास्थ्य विभाग के कक्ष क्रमांक 36 में संलग्न किया गया है और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।
वहीं, गुरूनानक वार्ड की साफ-सफाई की जिम्मेदारी अब मोहम्मद इशहाक अरशद को सौंपी गई है।
दरअसल, निगमायुक्त द्वारा सोमवार 16 मार्च को किए गए निरीक्षण के दौरान गुरूनानक वार्ड के मुख्य बाजार, सब्जी मंडी और गोल बाजार क्षेत्र में जगह-जगह गंदगी और कचरे के ढेर पाए गए। इसके साथ ही सफाई मित्र निर्धारित ड्रेस कोड में नहीं थे और उप स्वच्छता पर्यवेक्षक भी मौके पर अनुपस्थित मिले।

इन गंभीर लापरवाहियों पर नाराजगी जताते हुए निगमायुक्त ने तत्काल निलंबन की कार्रवाई की, जिससे साफ संकेत है कि स्वच्छता अभियान में किसी भी तरह की ढिलाई अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING