“कलेक्टर का औचक निरीक्षण: अस्पताल बंद, अधिकारी गायब — बीएमओ, एएनएम और सचिव को नोटिस” 

कटनी जिले के बहोरीबंद में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब कलेक्टर आशीष तिवारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और शासकीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में लापरवाही और कर्मचारियों की अनुपस्थिति सामने आई, जिस पर कलेक्टर ने सख्त नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

बता दे कि बिना सूचना पहुंचे कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहोरीबंद, आयुष्मान आरोग्य मंदिर पथराडी पिपरिया, पटोरी और तहसील कार्यालय बाकल का निरीक्षण किया। इस दौरान बीएमओ, एएनएम और पंचायत सचिव अपने कार्यस्थल से नदारद मिले अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर चार्ट तक उपलब्ध नहीं था, जबकि पोषण पुनर्वास केंद्र में लक्ष्य के मुकाबले कम बच्चे पाए गए। महिला वार्ड, प्रसूति वार्ड और पैथोलॉजी में साफ-सफाई की स्थिति भी संतोषजनक नहीं मिली।

कलेक्टर ने मौके से ही सीएमएचओ को फोन लगाकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार और मैदानी अमले को सक्रिय करने के निर्देश दिए पथराडी पिपरिया का आयुष्मान आरोग्य केंद्र दोपहर 12 बजे तक बंद मिला, जिस पर एएनएम को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। वहीं पटोरी में ग्रामीणों ने पानी की समस्या उठाई, जिस पर हैंडपंप सुधार और ट्यूबवेल खनन के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान पंचायत सचिव भी अनुपस्थित पाए गए, जिन पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने पटोरी की जर्जर प्राथमिक शाला भवन को गिराने और नए कमरों के निर्माण की स्वीकृति दी साथ ही तहसील कार्यालय बाकल में लंबित नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन मामलों को समयसीमा में निपटाने के निर्देश दिए।

उप स्वास्थ्य केंद्र बाकल में छत की सीलिंग गिरी मिलने पर संभावित दुर्घटना को देखते हुए तत्काल मरम्मत के आदेश भी दिए गए।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING