
कटनी। समाज सेवा के क्षेत्र में सतत पहल करते हुए बारडोली वेलफेयर सोसाइटी ने प्री-स्कूल पोषण एवं शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में अध्ययनरत बच्चों को ड्रेस वितरित की गई।
कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी केंद्र मदारीटोला (बड़वारा), ददरी टोला (विलायतकला), जोबीकला (कटनी) एवं मगरधा (रीठी) के कुल 100 बच्चों को टी-शर्ट, जैकेट, जूते और मोजे प्रदान किए गए।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष आर. एल. चौधरी एवं उनकी टीम ने स्वयं उपस्थित होकर बच्चों को सामग्री वितरित की। नई ड्रेस पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार के प्रयास न केवल बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ाते हैं, बल्कि उनके सर्वांगीण विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समाज और संस्था के सहयोग से ही शिक्षा की मजबूत नींव रखी जा सकती है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संगीता बर्मन, राजेश कुमार चौधरी, रविकांत राय, कार्यक्रम अधिकारी शिवकुमार चौधरी, माया गुप्ता, राधा विश्वकर्मा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उर्मिलाबेन, साधना बर्मन सहित अन्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।







