“अज्ञात ट्रेन से गिरा युवक, गंभीर हालत में कटनी जिला अस्पताल भर्ती” 

कटनी जिले के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत सलैया फाटक के पास आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब डाउन ट्रैक पर एक युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों की नजर पड़ते ही तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई, जिसके बाद घायल युवक को इलाज के लिए कटनी जिला अस्पताल भेजा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान नितेश मंडल (उम्र 35 वर्ष), पिता पप्पू नंदन, निवासी बिहार पटना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नितेश मंडल किसी अज्ञात ट्रेन से 9 बजे सुबह के आस  पास गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था  जानकारी यह भी सामने आई है कि युवक काफी देर तक डाउन ट्रैक पर पड़ा रहा, बाद में स्थानीय नागरिकों ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए उसे अस्पताल पहुंचाने में मदद की है।

फिलहाल घायल युवक का कटनी जिला अस्पताल में उपचार जारी है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है वहीं, जब इस पूरे मामले को लेकर जीआरपी थाना प्रभारी एल.जी. कश्यप से जानकारी ली गई, तो उन्होंने बताया कि उनके पास इस घटना से संबंधित कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है, न ही जिला अस्पताल से कोई तहरीर मिली है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सके। वही ट्रेन से गिरने की यह दूसरी घटना सामने आई है। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस पर क्या जांच कार्रवाई करती है। सवाल यह है कि युवक ट्रेन से कैसे गिरा और यह घटना हादसा है या किसी अन्य कारण से हुई—इसकी जांच आगे की जानकारी मिलने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING