
कटनी, न्यूज़ वॉइस ऑफ इंडिया। 5 दिसंबर 2025 को मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड कटनी के सेक्टर क्रमांक 3 कन्हवारा के प्रस्फुटन ग्राम मड़ई में नवांकुर संस्था बारडोली वेलफेयर सोसाइटी cutनी द्वारा जल संचय अभियान का प्रथम चरण आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत संगोष्ठी से हुई, जिसमें ग्रामवासियों व समिति सदस्यों को जल संरक्षण के महत्व से अवगत कराया गया इस अवसर पर जिला समन्वयक डॉ. तेज सिंह केशवाल ने पूरे जिले में चल रहे जलसंचय अभियान, नवांकुर संस्थाओं, प्रस्फुटन समितियों एवं CMCLDP के छात्र-छात्राओं की भागीदारी पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि नदी-नालों में बहने वाले पानी को रोककर सिंचाई, पशु-पक्षियों व भविष्य की जरूरतों के लिए संरक्षित करना अत्यंत आवश्यक है।
छात्राओं ने जल-गीत पर दिया प्रेरक नृत्य
स्कूल की छात्राओं ने जल संरक्षण पर आधारित गीत पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर ग्रामीणों को पानी बचाने का संदेश दिया।
जागरूकता रैली और आगे की कार्य योजना
कार्यक्रम के दूसरे चरण में ग्राम में जागरूकता रैली निकाली गई और आगामी गतिविधियों के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाई गई।
श्रमदान से बना 100 बोरियों का बोरीबंधान
पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार ग्रामीणों व समिति सदस्यों ने मिलकर ग्राम के बाहर बहने वाली नदी में श्रमदान करते हुए लगभग 100 बोरियों का बोरीबंधान तैयार किया ताकि पानी को रोका व संरक्षित किया जा सके।
उपस्थित सदस्य और योगदानकर्ता
अभियान में प्रमुख रूप से विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र, नवांकुर संस्था अध्यक्ष रामलखन चौधरी,सदस्य शिवकुमार चौधरी, गनपत कोल, श्रीमती रूपा बर्मन, टीम CMCLDP के छात्र सतीश त्रिपाठी, गणपतलाल कोल, माया निषाद, माया गुप्ता, साध्वी जन कल्याण समिति, नवाबपुर संस्था, नव परिवर्तन प्रकाश फाउंडेशन से शिवम मिश्रा,
प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष राजकुमार त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
“बहाए न पानी, बचाओ जल” गीत पर खुशी दुबे, दिशा भूमिया, आस्था त्रिपाठी, नित्या भूमिया ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया जिसने सभी को जल बचाने के लिए प्रेरित किया।







