
कटनी।जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला के नेतृत्व में आज एक प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर सिंगरौली जिले में अडानी ग्रुप को आबंटित कोल ब्लॉक को तत्काल रद्द करने, प्रस्तावित वन कटाई पर रोक लगाने, तथा स्थानीय आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकार, पर्यावरण संरक्षण, और आजीविका सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि लगभग 1400 हेक्टेयर वन क्षेत्र को प्रभावित करने वाला यह निर्णय न केवल बड़े पर्यावरणीय संकट को जन्म देगा, बल्कि PVTG सहित मूल निवासी समुदायों की सांस्कृतिक, सामाजिक तथा जीवनगत सुरक्षा पर गंभीर खतरा उत्पन्न करेगा। कांग्रेस ने जोर देकर कहा कि आदिवासी क्षेत्रों को प्रभावित करने वाले ऐसे निर्णयों पर सरकार तत्काल पुनर्विचार करे और जंगलों व जनहित की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाए।
इस प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से आदिवासी प्रकोष्ठ अध्यक्ष अजय कोल ने सरकार के प्रति अपना कड़ा विरोध दर्ज किया। उनके साथ आदिवासी प्रकोष्ठ ग्रामीण अध्यक्ष ओमकार सिंह तेकाम, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजा जगवानी, एड. भूपेश जायसवाल, पूर्व पार्षद राजेश जाटव, तुलाराम गोटिया, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष नारायण निषाद, दुर्गावती, बड़वारा ब्लॉक अध्यक्ष विकास निगम, संजय गुप्ता, दिग्विजय सिंह, अहमद कुरैशी, अभय खरे, सलाहुद्दीन खान, रामकृपाल शर्मा, शैलेश जायसवाल, शिवम सिंह, रामदास सिंह, नीरज अहिरवार, आदित्य यादव, विकास निगम, राहुल, पूरन सिंह, शिव प्रसाद, निखिल राजपूत, मोहित बर्मन, अमित चौधरी, मुकेश, पंकज, दुर्गेश कोल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।






