“स्वतंत्रता दिवस से पहले ‘एक पेड़ मां के नाम’—विद्युत मंडल ने शहर में रोपा हरियाली का संकल्प”

 

न्यूज़ वॉइस ऑफ इंडिया 

कटनी।स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मध्य प्रदेश विद्युत मंडल, सिविल लाइन गणेश चौक स्थित कार्यालय के खाली पड़े प्रांगण में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत फलदार पौधों का रोपण किया गया।
शहर संभाग कार्यपालन अभियंता मुकेश महोबे के नेतृत्व में विद्युत मंडल की पूरी टीम ने इस पहल में भाग लिया।

यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री के संकल्प और राज्य सरकार के निर्देशों के तहत आयोजित हुआ, जिसमें सभी विभागाध्यक्षों को अपने-अपने जिलों में पौधारोपण का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए गए थे। संचालक, लोक अभियोजन संचालनालय म.प्र. भोपाल द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अनुसार इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, तापमान संतुलन और वायुमंडल में ऑक्सीजन की पर्याप्त मात्रा बनाए रखना है।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश पूर्व विद्युत वितरण कंपनी के सभी अधिकारी और कर्मचारी एकजुट होकर इस हरित मुहिम में शामिल हुए और संदेश दिया कि हर विभाग को पर्यावरण बचाने की ज़िम्मेदारी निभानी चाहिए। विद्युत मंडल की यह पहल अन्य विभागों के लिए भी प्रेरणा बनी।

फलदार पौधों के रोपण के दौरान अधीक्षक अभियंता कटनी मुकेश महोबे, कार्यपालन अभियंता राजू पांडे, अतुल वर्मा, नितिश नाथ तिवारी, संदीप यादव, मनोज तिवारी एवं विद्युत मंडल के समस्त कर्मचारी शामिल हुए।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING