महापौर ने कजलिया मेला स्थल का किया निरीक्षण” “आस्था और परंपरा से जुड़े मेले की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश”

कटनी। शहर की संस्कृति, आस्था और परंपरा से गहराई से जुड़ा कजलिया मेला आगामी 10 अगस्त को आयोजित होने जा रहा है। इसकी व्यापक तैयारियों को लेकर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने गुरुवार को आजाद चौक स्थित गाटर घाट मेला स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान महापौर के साथ मेयर इन काउंसिल सदस्यगण  सुभाष साहू (शिब्बू), डॉ. रमेश सोनी, श्रीमती बीना बैनर्जी, पार्षद सीमा श्रीवास्तव, शकुंतला सोनी, उमेंद्र अहिरवार, वंदना राजकिशोर यादव, पूर्व पार्षद कमलेश चौधरी सहित कजलिया मेला समिति के पदाधिकारी व नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।

महापौर ने मेला स्थल का पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं की स्थिति का गहन अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि स्टेज के सामने स्थित गड्ढों को तत्काल मलमा भरकर ब्लू डस्ट से समतल किया जाए।

नदी किनारे पर्याप्त संख्या में तैराकों की तैनाती की जाए और अन्य सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाएं।

साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था, पार्किंग व सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए।

महापौर श्रीमती सूरी ने स्पष्ट शब्दों में अधिकारियों से कहा, कजलिया मेला न सिर्फ एक धार्मिक आयोजन है, बल्कि यह हमारे शहर की पहचान, परंपरा और श्रद्धा का प्रतीक भी है। इसे सफल, सुरक्षित और भव्य बनाने के लिए निगम के सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ तत्परता से कार्य करें।”

उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि श्रद्धालुओं और आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण कर ली जाएं।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING