तहसीलदारों का गैर-न्यायालयीन विभाजन का विरोध, मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन

कटनी। तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों ने न्यायालयीन और गैर-न्यायालयीन कार्यों के कृत्रिम विभाजन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस निर्णय को असंवैधानिक और असंगत बताते हुए अधिकारियों ने बुधवार को कलेक्टर  दिलीप कुमार यादव को राज्य के मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा।

संघ पदाधिकारियों ने ज्ञापन में कहा कि यह विभाजन न तो किसी गहन अध्ययन पर आधारित है, न ही किसी समिति की सिफारिशों पर। बिना स्पष्ट उद्देश्य, बिना पारदर्शी मापदंडों और बिना किसी ठोस एवं तार्किक कारण के यह निर्णय लिया गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह निर्णय विधिक प्रावधानों के विपरीत और अधिकारिता के परे जाकर मनमाने ढंग से लागू किया गया है, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था की गंभीर क्षति हो रही है।

संघ ने मांग की है कि इस निर्णय को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए और भविष्य में ऐसे निर्णयों से पहले प्रशासनिक अधिकारियों की राय अवश्य ली जाए।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

₹75 लाख के ऑफर ने पलटी बाजी! कोर्ट ने आरोपी की डिफॉल्ट बेल की निरस्त … कटनी के चर्चित हत्याकांड में बड़ा फैसला, कोर्ट ने आरोपी की डिफॉल्ट बेल की निरस्त, गवाहों को प्रभावित करने और ₹75 लाख के प्रस्ताव को माना गंभीर आधार” 

“भारतीय रेलवे ने मध्य प्रदेश में इटारसी-मदन महल के बीच दैनिक पैसेंजर सेवा शुरू करने की स्वीकृति दी..इटारसी-जबलपुर क्षेत्र के यात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए दैनिक सेवा”